iPhone XR बनेगा मेड इन इंडिया, अब भारत में होगा असेंबल

पिछले दिनों चर्चा थी कि Apple जल्द ही भारतीय बाजार में अपने लोकिप्रिय डिवाइस iPhone XR का प्रोडक्शन करेगी। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन का कर्मशियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। मैनुफेक्चर कंपनी Foxconn चेन्नई यूनिट में इस डिवाइस को असेंबल करने का काम कर रही है। भारत में iPhone XR को असेंबल करने के पीछे मुख्य वजह यूएस-चीन ट्रेड वार और बढ़ती टैरिफ है। भारत में असेंबल होने वाला iPhone XR अर्फोडेबल प्राइस में उपलब्ध होगा और इसके बॉक्स पर "Assembled in India"​ लिखा होगा।


Reuters की रिपोर्ट के अनुसार iPhone XR बॉक्स को भारत में कई रिटेल स्टोर्स जैसे कि Croma पर देखा गया। इस बॉक्स में "Assembled in India" टैग दिया गया है। भारत में असेंबल होने के बाद डिवाइस पर लगने वाले कई टैक्स अपने आप कम हो जाएंगे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में iPhone XR भारत में कम कीमत में उपलब्ध होगा। 


रिपोर्ट के अनुसार Apple ने भारत में अपने सबसे लोकप्रिय iPhone मॉडलों में से एक का कर्मशियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। iPhone XR कंपनी का सबसे लोकप्रिय मॉडल है और इस साल की शुरुआत में कम कीमत की बदौलत Apple की बिक्री को बढ़ावा देने में मदद की थी। वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि iPhone XR के बाद कंपनी iPhone 11 का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू कर सकती है। बता दें कि Apple ने पुष्टि की थी कि वह अपने प्रोडक्ट की कीमत में वृद्धि नहीं करेगा और कंपनी ताइवान, वियतनाम, मैक्सिको, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में अपने कुछ विनिर्माण को स्थानांतरित करने की योजना भी बना रही है। 


 


 

جدید تر اس سے پرانی